Jai banjara........Enjoy banjara video song on nbillgates100 channel on you tube or simpy search mamar chori
Headline
Tuesday, September 29, 2009
Saturday, September 26, 2009
A Famous Devaragattu War By Naiks
on 28th of this month in all news channels our village name wil b there itsdr krishns naik (09985051860)
neraniki thanda
Thursday, September 24, 2009
बंजारा हूँ मैं...!!!
वो डूब गए, जो सब साथ थे मेरे,
बेज़ार, कमबख्त किनारा हूँ मैं...
तू आए तेरी मर्ज़ी, ना आए तेरी मर्ज़ी,
तेरे बिना भी वक़्त, गुज़ारा हूँ मैं...!
कोई नहीं मेरे पास, कभी ग़म ना हुआ,
आसमाँ में तन्हा तारा हूँ मैं...
मुझे देखते थे लोग, और माँगते दुआ,
अब टूटता नहीं, नाकारा हूँ मैं...!
कुछ पता नहीं चलता, समझ नहीं है,
कहे मंदिर मुझे, गुरुद्वारा हूँ मैं...
मैं मस्जिद भी जाऊं तो फ़र्क नहीं है,
मुझे कहता ख़ुदा, "तुम्हारा हूँ मैं"...!
यूँहीं कर ना यकीं, ज़रा देख ले मुझे,
मैं तुझ सा नहीं, आवारा हूँ मैं...
मत चल मेरे साथ, सुकून नहीं है,
कोई घर नहीं मेरा, बंजारा हूँ मैं...!
***अजनबी
Thursday, September 10, 2009
Banjara Mirror Embroidery

Reflection in clothThe traditional costume of the Lambadi woman glitters with small pieces of mirror, coins and costume jewellery. Using intricate methods of embroidery, these are affixed to cloth, which is made into dresses, bags, pillow cases, wall hangings, table mats etc.
Poetry with a needleA unique facet of the costume of the Lambadi woman is its elaborate embroidery. This is usually combined with mirror work to produce the glitter and colour that are integral parts of the Lambadi costume. Exquisite purses, dresses, bed spreads and wall hangings are made with intricate needlework. These articles come from the experienced and deft hands of traditional craft women.
It is the object of the Kendra to promote this skill of the Lambadi women not only to preserve this art but to be a means of supplementing their family income. Designs and facility are provided at the Kendra where the Lanbadi women from the near by villages come to the Kendra to practice their traditional crafts for production of various articles. They are paid on piece rate wages. They are also given Provident Fund, Bonus and subsidized ration benefit.
The Kendra is working with eight lambani villages. The information is furnished here below.
Special training programmes for Self Help Groups:

Banjara neadle work training for tribal SHG members
DWACRA (Self Help Groups) scheme was introduced by the State Government for the benefit of the rural women to encourge the group activity. The main objective of the scheme is to involve the productive female work groups of the rural areas in to some production activity. Keeping this in view the District Rural Development Agency authorities approached the JSS to conduct special skill training programmes for DWACRA groups and to guid them with the probable projects to take up rural livelihoods.
The JSS has organized Agarbathi making, Pickle making, Leaf plates making, Preparation of Bakery items, Candle making, Detergent powder making, Rasam, Sambaroo powders making, Preparation of Jam, Juice & Jellies, Liquid Blue & Soap oil making, etc., skill training programmes under the sponsorship of District Rural Development Agency, Krishna. Now many groups are in a position to earn their livelihoods by using these income generation skills.
Friday, September 4, 2009
Why are being called with different names in each state
It is so because we are a tribe dispersed not just across different states but different countries. Hence we are identified as Romas in rest of the world. As we dispersed several centuries ago our people picked up different vocations in different places. Those days names were based on occupations. Between Andra (Lambada and Sugali) and Karnataka (normally Lambani in south Karnataka and Banjara in north Karnataka) either we would have called ourselves like that or others Koars may have named us.
With Warm Regards
G.Pandu Naik
PhDSenior Manager-Learning and DevelopmentKarle Group of Companies151 Industrial Suburb,
YeshwanthpurBangalore-560 022
Email pandunaik@karlegroup.com
Phone 91 80 41285311 to 15
Mobile Phone 9008989051
Wednesday, August 26, 2009
Honor of Goaar Students at Sitharama Thanda
Honor of Goaar Students at Sitharama Thanda
Guests and Teachers at the Independence Day Function organized by Government Higher Primary School, Sitharama Thanda, HOSPET (TQ), BELLARY (DIST), KARNATAKA (STATE).


Engineer Laxman L.D. presenting award to a boy student at the function organized by Government Higher Primary School, Sitharama Thanda, HOSPET (TQ), BELLARY (DIST), KARNATAKA (STATE).
Jai Shri Sevalal Ji Maharaj! This is L. Krishna Naik, Head Master, Govt. Higher Primary School, Sitharama Thanda. My school function Prize photos about function on 15.08.2009 through Shri Laxman L.D. Engineer.
some pictures of Prizes to best students in Government Higher Primary School, Sitharama Thanda, HOSPET (TQ), BELLARY (DIST), KARNATAKA (STATE) for TOPPER in Examination, art, sports, good handwriting, good reading, full attendence, clean dress etc on the eve of 62nd Independence Day of India and 63rd flag hoisting day on 15.08.2009. It is to motivate the students, teachers, parents, thanda leaders and gram panchayat president; members towards the upliftment of educationally backward students in thandas.Posted on August 17, 2009--------------------------------------------------------------------------------------------
Your & Yours caring friend
LAXMAN L.D, EngineerD.MT.E(Mettalurgy),
B.COM, LLB, (M.A-History)Kalyani Steels Ltd.
(Koppal tq & dist)Hopset, Bellary, KARNATAKACell No:09480729418Email.Id:ldlaxman.banjara@gmail.com
Tuesday, August 25, 2009
Ek vejo goar banjara.................
regards,
Madhu mlathi.
bangalore, India
बंजारा समाज का इतिहास सदियों पुराना हैं
refrence
jagran
जातीय पंचायत की बलि

भोपाल से
अब उनके फैसले को चुनौती देने वाला कोई नहीं है.भोपाल के बंजारा समुदाय ने जब अपने समाज की संगीता ऊर्फ विजया और उसके परिवार वालों का हुक्का पानी बंद कर दिया तो आठवीं पास संगीता बंजारा पंचायत के इस फैसले के खिलाफ उठ खड़ी हुईं. उन्होंने बंजारा पंचायत के फैसले को चुनौती दी.पंचायत ने फैसला सुनाया था कि अगर उन्हें बंजारा समुदाय में वापसी चाहिए तो पूरे समुदाय को मांस और शराब की दावत के साथ-साथ 5100 रुपए का जुर्माना भी चुकाना होगा. संगीता ने इससे इंकार कर दिया.
सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर संगीता ने अंततः आत्महत्या कर ली.
लेकिन समाज की प्रताड़ना बढ़ी तो वह टूट गई. बंजारा पंचायत के फैसले को चुनौती देने वाली संगीता ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली. जिस मुंहबोले भाई के कारण उन्होंने आत्महत्या की, वह भी बहन की मौत का सदमा सह नहीं सका और उसने भी जान दे दी.
अंतरजातीय विवाह के कारण आत्महत्या का यह मामला उस प्रदेश की राजधानी में हुआ, जहां गणतंत्र दिवस के दिन अंतरजातीय विवाह करने वालों को पुरस्कृत करने की परंपरा रही है.गुनाहभोपाल के चांदबड़ इलाके में रहने वाली बंजारा समुदाय की संगीता को उसकी मां की मौत के बाद पड़ोस के ब्राह्मण परिवार ने बेटी की तरह पाला था. बाद में उसकी संगीता की शादी अपने ही समुदाय के परसराम सिंह से हुई. बंजारा समुदाय से विवाद की शुरुवात तब हुई जब संगीता ने ब्राह्मण परिवार के अपने मुंहबोले भाई रंजन पांडे की शादी एक बांजारा लड़की रुचि से करायी. रंजन और रुचि दोनों ही विकलांग थे और दोनों को लगा कि उनका जीवन एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी कट जाएगा.
लेकिन बंजारा समाज के लोग इस अंतरजातीय विवाह से बेहद खफा थे. समाज के लोगों ने संगीता और ऑटो चला कर गुजारा करने वाले उसके पति परसराम सिंह को चेतावनी दी कि वे रंजन पांडे और रुचि को आश्रय देना बंद करें. पेशे से कंप्यूटर ऑपरेटर रंजन को जान से मारने की धमकी भी दी गई.बंजारा समाज की लड़की को अपनी बहु बनाने वाली रंजन की मां कहती हैं-“ संगीता और मेरी बहु रुचि पर बंजारा समाज का बहुत दबाव था.मेरे बेटे रंजन को भी बंजारा समाज के लोग गालियां बका करते थे.बंजारा समाज के लोग इस विवाह के लिए संगीता को जिम्मेवार मानते थे.”सामाजिक बहिष्कार1 जून को बंजारा समाज ने अपनी पंचायत बुलाई और परसराम सिंह और संगीता के परिवार को समाज से बेदखल करने का फैसला सुना दिया. बंजारा समाज ने शर्त रखी कि अगर परसराम सिंह का परिवार पूरे समाज को मांस और शराब की दावत दे और हरजाना के रुप में 5100 रुपए की रकम दे तो यह फैसला वापस लिया जा सकता है.संगीता इसके लिए तैयार नहीं हुईं. फिर समाज का दबाव बढ़ता चला गया. संगीता ने इस फैसले के खिलाफ जगह-जगह गुहार लगाई. विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह बंजारा ने संगीता को आश्वस्त किया कि यह समाज का आंतरिक मामला है और इसे समाज में ही निपटा लिया जाएगा. इसके लिए उन्होंने 12 जून तक की तारीख भी मुकर्रर की लेकिन नारायण सिंह ने इस मामले में खामोशी की चादर ओढ़ ली.बंजारा समाज का दबाव जब ज्यादा तेज़ हुआ तो संगीता और उसके मुंहबोले भाई रंजन ने हार मान ली. उन्होंने भोपाल के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर स्पष्ट कर दिया कि अगर उनकी रक्षा नहीं की जाएगी तो वे आत्महत्या कर लेंगे.आत्महत्या की चेतावनीआम आदमी के सरोकारों को हाशिये पर रखने वाले अफसरों के लिए यह एक आम पत्र भर था और उसका हश्र भी वही हुआ.कहीं से कोई सहायता नहीं मिलने पर समाज की प्रताड़ना से तंग आ चुकी संगीता ने 24 जून को आत्महत्या कर ली. संगीता की आत्महत्या ने सबको हिला कर रख दिया. अपने मृत्यु पूर्व पत्र में संगीता ने अपनी मौत के लिए बंजारा समाज के लोगों को जिम्मेवार ठहराया था.संगीता की मौत का जिस पर सबसे अधिक असर पड़ा वो था उसका मुंहबोला भाई रंजन. उसी शाम रंजन ने भी आत्महत्या कर ली.महिला अधिकार मंच की सुश्री प्रार्थना मिश्र कहती हैं-“ यह कोई पहला मामला नहीं है, जब प्रशासन ने आम आदमी के गुहार की अनदेखी की. सागर के पीटीए अध्यक्ष शिवकुमार और बैतुल की पंच सुश्री उर्मिला बाई ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर लेने की इत्तला प्रशासन को पहले ही दी थी लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया. अंततः इन लोगों ने भी आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी. राज्य में इस तरह के अधिकांश मामले दलितों से जुड़े हुए हैं. ” संगीता की आत्महत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय जन संगठनों ने अपनी कमर कसी है. संगीता के पति परशराम भी कहते हैं-“ हम बंजारा समाज के इस अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे.”लेकिन जिस सरकारी तंत्र को कार्रवाई करनी है, उसकी सफाई है कि इस मामले का उन्हें पता ही नहीं चला.
जिले के कलेक्टर का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और प्रताड़ना से संबंधित मामले पुलिस अधीक्षक के पास भेज दिए जाते हैं. वहीं पुलिस अधीक्षक आत्महत्या से पूर्व किसी तरह की जानकारी मिलने से अपने को अनजान बता रहे हैं.जाहिर है, अंतरजातीय विवाह के कारण जातीय पंचायत की बलि चढ़ गए संगीता और रंजन अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हैं. लेकिन इन सवालों में किसी की भी दिलचस्पी नहीं है. पुलिस की डायरी में मामला दर्ज हो गया है. अब सालों-साल अदालत में मुकदमा चलता रहेगा और फिर कमज़ोर स्मृतियों वाला समाज सब कुछ भूल जाएगा.





